फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाकी पर कार्रवाई: पुलिस कमिश्नर ने दरोगा की कार का कराया चालान, बिना नंबर के भर रही थी फर्राटे

Fri, 30 Jul 2021 01:38 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राज्यपाल की सुरक्षा में लगे दरोगा का पुलिस कमिश्नर ने पांच हजार रुपये का चालान कराया। दरोगा नौबस्ता थाने में तैनात है। उसने हाल ही में नई कार खरीदी थी। वह बिना नंबर की कार चला रहा था।
विज्ञापन

गुरुवार को पुलिस कमिश्नर असीम अरुण राज्यपाल की एस्कॉट गुजरने से पहले निरीक्षण पर निकले थे।

इस दौरान पुलिस कमिश्नर ने नौैबस्ता बंबा रोड पर पुलिस का लोगो लगी एक बिना नंबर की कार देखी। कार के पास मौजूद दरोगा महेंद्र सिंह से कार मालिक के बारे में पूछा। इस पर दरोगा ने कमिश्नर को बताया कि उसने कुछ दिन पहले ही कार खरीदी है। जिसका नंबर अभी उसे नहीं मिला है।

पुलिस कमिश्नर ने नौबस्ता इंस्पेक्टर को दरोगा का पांच हजार रुपये का चालान करने को कहा। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद पुलिस कर्मियों को हिदायत दी कि अगर कोई पुलिस कर्मी बिना नंबर की गाड़ियां चलाते मिला तो कार्रवाई की जाएगी। बिना नंबर की गाड़ी चलाना अपराध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें