मोहल्ला किला बाजार निवासी बबलू लोध गुरुवार रात नशे की हालत में घर आया और खाना खाकर लेट गया। पत्नी रिंकी के पहले पति से जन्मे बच्चे ईशू से वह बेहद नफरत करता था।
उन्नाव में पति से अलगाव के बाद दूसरे युवक से शादी का फैसला महिला की जान ले बैठा। पहले पति के बच्चे से खुन्नस मानने वाले दूसरे पति ने पहले तब्बल से बच्चे पर वार किया और जब मां बचाने दौड़ी तो उसे भी तब्बल से काटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
कस्बे के मोहल्ला किला बाजार निवासी बबलू लोध गुरुवार रात नशे की हालत में घर आया और खाना खाकर लेट गया। पत्नी रिंकी के पहले पति से जन्मे बच्चे ईशू से वह बेहद नफरत करता था। आए दिन बच्चे को लेकर उसका पत्नी से विवाद हुआ करता था।
गुरुवार भी इसी बात को लेकर पत्नी रिंकी से विवाद हुआ। गुस्से में बबलू ने तब्बल उठाया और ईशू पर हमला कर दिया। पत्नी बचाने दौड़ी तो तब्बल से कई वारकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी और भाग गया।
विज्ञापन
मोहल्ले में रहने वाली मृतका की बहन निशा ने बताया कि उसकी बहन रिंकी कानपुर देहात के लालपुर गांव की रहने वाली थी। उसका पहला विवाह सदर कोतवाली के पहलीखेड़ा गांव निवासी धर्मेन्द्र के साथ हुआ था। कुछ दिन बाद दोनों में अलगाव हो गया।
जिस पर कस्बे के मोहल्ला किला बाजार गढ़ा निवासी बब्लू के साथ 17 मई 2021 को कोर्ट मैरिज कर ली। रिंकी पहले पति से जन्मे 4 वर्ष के बेटे ईशू को भी अपने साथ बबलू के घर लाई थी। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने शव पोस्मार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं गंभीर रूप से घायल बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।