औरैया के अयाना में बाढ़ प्रभावित गांव जुहीखा में राहत सामग्री लेकर पहुंचीं एसडीएम व तहसीलदार को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने तीन दिन बाद मदद मिलने का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। इस बीच शराबी युवक ने एसडीएम से अभद्रता की तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
नाराज ग्रामीणों ने पुलिस कर्मियों से मारपीट कर नशेबाज को छुड़ा लिया। एसपी ने मामले में कार्रवाई की बात कही है। शुक्रवार को एसडीएम अजीतमल विजेता, तहसीलदार राजकुमार चौधरी व राजस्वकर्मियों की टीम के साथ बाढ़ प्रभावित जुहीखा लंच पैकेट व पानी का टैंकर लेकर गईं थीं।