कानपुर में जाम की जड़ बनी अनवरगंज-मंधना रेल लाइन की शिफ्टिंग की मांग पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंची है। शुक्रवार को लोकसभा के मानसून सत्र के दौरान सांसद सत्यदेव पचौरी ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर उन्हें इस संबंध में पत्र सौंपा।
साथ ही इस रेल लाइन की वजह से दिनभर लगने वाले जाम से शहरवासियों को हो रही समस्याओं से भी अवगत कराया। सांसद पचौरी ने प्रधानमंत्री को बताया कि व्यापारी और शहरवासी 16 किलोमीटर लंबी इस रेल लाइन को हटाने की मांग लंबे समय से कर रहे हैं।