फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: एसडीएम से अभद्रता करने वाले को छुड़ाया, पुलिस से मारपीट, बाढ़ पीड़ितों ने लगाया देर से मदद मिलने का आरोप

Sat, 07 Aug 2021 08:38 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

शुक्रवार को एसडीएम अजीतमल विजेता, तहसीलदार राजकुमार चौधरी व राजस्वकर्मियों की टीम के साथ बाढ़ प्रभावित जुहीखा लंच पैकेट व पानी का टैंकर लेकर गईं थीं।
विज्ञापन
औरैया में बाढ़ का कहर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया के अयाना में बाढ़ प्रभावित गांव जुहीखा में राहत सामग्री लेकर पहुंचीं एसडीएम व तहसीलदार को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने तीन दिन बाद मदद मिलने का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। इस बीच शराबी युवक ने एसडीएम से अभद्रता की तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन


नाराज ग्रामीणों ने पुलिस कर्मियों से मारपीट कर नशेबाज को छुड़ा लिया। एसपी ने मामले में कार्रवाई की बात कही है। शुक्रवार को एसडीएम अजीतमल विजेता, तहसीलदार राजकुमार चौधरी व राजस्वकर्मियों की टीम के साथ बाढ़ प्रभावित जुहीखा लंच पैकेट व पानी का टैंकर लेकर गईं थीं।

 
विज्ञापन

इसी दौरान ग्रामीण तीन दिन बाद मदद मिलने की बात कहकर हंगामा करने लगे। इस बीच बहनोई के घर रह रहे काशीपुर थाना शिवली कानपुर देहात निवासी सतेंद्र सिंह ने शराब के नशे में एसडीएम से अभद्रता कर दी। ये देखकर अयाना थानाध्यक्ष नवीन कुमार उसे पकड़कर जीप में बैठाने लगे।

इससे नाराज महिलाएं और ग्रामीण पुलिस से उलझ गए और हाथापाई कर नशेबाज को छुड़ा ले गए। पुलिस की कुछ महिलाओं से हाथापाई हुई तो लोगों ने जीप के शीशे तोड़ दिए। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ दिया। एसडीएम के साथ पुलिस कर्मी बिना राहत सामग्री बांटे लौट गए।

इस संबंध में एसडीएम अजीतमल विजेता ने बताया कि उनका स्वास्थ्य नहीं ठीक है, वह बात करने की स्थिति में नहीं है। वहीं एसपी अपर्णा गौतम ने बताया कि गांव गई टीम के साथ अभद्रता की जानकारी मिली है। हंगामा करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें