फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: तीन लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में पकड़ा गया पीएफ इंस्पेक्टर, तीन दिन से जाल बिछाए थी सीबीआई

Mon, 25 Apr 2022 11:06 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

आरोप है कि एक स्कूल संचालक के 50 लाख के पीएफ निर्धारण के मामले को निपटाने के लिए घूस मांगी गई थी। टीम देर रात तक कार्यालय में पीएफ इंस्पेक्टर से पूछताछ करती रही।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीआई लखनऊ की टीम ने सोमवार शाम को सर्वोदय नगर स्थित क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त कार्यालय से पीएफ इंस्पेक्टर प्रवर्तन अधिकारी अमित श्रीवास्तव को तीन लाख की घूस लेने के आरोप में पकड़ा है। आरोप है कि एक स्कूल संचालक के 50 लाख के पीएफ निर्धारण के मामले को निपटाने के लिए घूस मांगी गई थी। टीम देर रात तक कार्यालय में पीएफ इंस्पेक्टर से पूछताछ करती रही। मामले में और भी उच्च अधिकारियों से पूछताछ हो सकती है।

विज्ञापन


चौबेपुर के स्कूल संचालक जयपाल सिंह ने कर निर्धारण के मामले में चार लाख रुपये घूस मांगने की शिकायत की थी। अंत में तीन लाख रुपये पर समझौता हुआ। सीबीआई तीन दिन से पूरे मामले में लगी थी। सोमवार शाम करीब चार बजे जब पीएफ इंस्पेक्टर के कंसल्टेंट ने कार्यालय में ही जब स्कूल संचालक से तीन लाख रुपये लिए, तभी सीबीआई ने उसे पकड़ लिया। बिचौलिया बने कंसल्टेंट ने ही पीएफ इंस्पेक्टर की भूमिका का खुलासा किया। सीबीआई ने कंसल्टेंट को भी पकड़ लिया है। हालांकि उसके नाम का खुलासा अभी नहीं किया है। सीबीआई अपने साथ नोट गिनने की मशीन भी लाई थी। इसके अलावा पीएफ इंस्पेक्टर की अलमारी नहीं खुली तो पेंचकस से खुलवाई गई।

परीक्षा पास करके बना इंस्पेक्टर
आरोपी अमित श्रीवास्तव 2012 में दिल्ली से तबादला होकर कानपुर कार्यालय आया था। तब वह सोशल सिक्योरिटी असिस्टेंट पद पर था। इसके बाद 2018 में विभागीय परीक्षा पास करके प्रवर्तन अफसर बना। 2019 में झांसी के एक स्कूल का मामला सामने आया था। तब उसे पीटा भी गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें