फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक-दूसरे की मदद करें कठेरिया समाज के लोग : सांसद रामशंकर कठेरिया

विज्ञापन
भारतीय धानुक कठेरिया महासम्मेलन को संबोधित करते सांसद रामशंकर कठेरिया। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
रसूलाबाद। धानुक कठेरिया समाज के लोग एक-दूसरे की मदद कर गरीब को संपन्न करने में सहायता करें, बच्चों को शिक्षा दिलवाएं। यह बातें राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष व सांसद रामशंकर कठेरिया ने अखिल भारतीय धानुक कठेरिया महासम्मेलन के दौरान कहीं।
विज्ञापन

एक मिल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि कठेरिया समाज के लोगों को संगठित रहना चाहिए। समाज की कन्याओं का विवाह अच्छे घर में हो इसके लिए एक दूसरे का सहयोग करें। खुद के खर्चों में कटौती कर बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलवाएं।
समाज के लोग यदि किसी कठेरिया का बच्चा मेधावी है तो उसका आर्थिक रूप से सहयोग करें। इस मौके पर उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य रामसखी कठेरिया, भर्थना विधायक सावित्री कठेरिया, गुड़िया कठेरिया, ओपी कठेरिया, सर्वेश, मुन्नालाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अरविंद कुमार, सिपाही लाल, प्रधान सत्यप्रकाश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें