फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों की सौगात देने 31 को आ सकते सीएम योगी आदित्यनाथ, अधिकारियों ने तेज की तैयारी

विज्ञापन
मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर कलक्ट्रेट स्थित मैदान का निरीक्षण करते डीएम, एसपी व अन्य। (सं - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण करने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ का 31 दिसंबर को जनपद में आगमन संभावित है। इसको लेकर शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ डीएम जेपी सिंह व एसपी केके चौधरी ने अकबरपुर इंटर कॉलेज मैदान व कलक्ट्रेट परिसर स्थित मैदान का निरीक्षण किया। अभी सभा स्थल तय नहीं है।
विज्ञापन

जनपद में कराए गए विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण किया जाना है। इसको लेकर सीएम का 31 दिसंबर को जनपद मुख्यालय पर आगमन प्रस्तावित किया गया है। शनिवार को डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने कलक्ट्रेट सभाकक्ष में तैयारियों के संबंध में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा की। जिलाधिकारी ने कहा कि सीएम के संभावित भ्रमण कार्यक्रम के लिए सभी विभाग अपनी बड़ी परियोजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण की तैयारियां कर लें।
कार्यक्रम स्थल पर मंच, हैलीपैड, साफ सफाई, पेयजल, मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था होनी चाहिए। पुलिस विभाग को निर्देशित किया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए बैरीकेडिंग, पार्किंग इत्यादि के लिए स्थान चयन कर आवश्यक कदम उठाए जाएं। स्वास्थ्य विभाग कार्यक्रम स्थल पर स्वास्थ्य टीम, एंबुलेंस, कोविड-19 हेल्प डेस्क, मास्क, सैनिटाइजर, पल्स ऑक्सीमीटर इत्यादि की व्यवस्था करेगा।
विज्ञापन

अग्निशमन विभाग को निर्देशित किया कि कार्यक्रम स्थल पर अग्निशमन की गाड़ियां मौजूद रहे। इसके बाद डीएम ने भाजपा जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान के साथ अकबरपुर इंटर कॉलेज व कलक्ट्रेट परिसर स्थित मैदान का निरीक्षण किया।
यहां एसपी केके चौधरी, सीडीओ सौम्या पांडेय, एडीएम वित्त एवं राजस्व जगदंबा प्रसाद गुप्ता, एएसपी घनश्याम चौरसिया आदि मौजूद रहे। डीएम ने बताया कि अभी सभा स्थल का चयन अंतिम रूप से नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें