आईआईटी कानपुर के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के छात्र पवन पटेल को आईबीएम पीडब्लूडी अवॉर्ड से नवाजा गया है। पवन ने बताया कि उन्हें ये अवॉर्ड वेब एक्ससबिलिटी पर रिसर्च पर आईडिया देने के लिए दिया गया है।
पवन ने बताया जिन्हे देखने में कोई दिक्कत है या देख नहीं सकते हैं उनको किसी वेबसाइट को चलाने में क्या दिक्कते आती हैं। कोई भी जानकारी वो पढ़ पा रहे हैं कि नहीं। इस पर रिसर्च आइडिया दिये हैं।
कैसे इस समस्या का समाधान किया जा सकता है। वेब फॉर आल की कॉन्फ्रेंस में उन्होंने यह रिसर्च आइडिया सबमिट किया था। पवन ने 2014 में आईआईटी ज्वाइन किया है। वह डुअल डिग्री छात्र हैं।