द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंसी ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए चार्टर्ड अकाउंटेंट परीक्षाओं के कार्यक्रम में बदलाव किया है। दो से 17 मई के बीच होने वाली परीक्षा की तारीखों में बदलाव की आधिकारिक सूचना आईसीएआई ने जारी कर दी है।
विज्ञापन
देश में सात चरणों में चुनाव होने हैं। चुनाव और परीक्षा की तारीख एक ही दिन पड़ रही है। इसकी वजह से परीक्षा के कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ा। संस्थान की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार अब परीक्षा का आयोजन 27 मई से 12 जून के बीच होगा।