फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी से बढ़े मरीज, कानपुर देहात के जिला अस्पताल में नहीं कार्डियोलॉजिस्ट

विज्ञापन
जिला अस्पताल में फिजीशियन की ओपीडी के बाहर लगी मरीजों की लाइन। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। जनपद में शीतलहर से गलन बढ़ती जा रही है। न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। ठंड बढ़ने से जिला अस्पताल की ओपीडी में श्वांस, हृदय और लकवा के रोगियों की संख्या में भी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर अगर किसी मरीज को हार्टअटैक पड़ता है तो जिला अस्पताल में उसका इलाज होना संभव नहीं है। चिकित्सालय में कार्डियोलॉजिस्ट की तैनाती ही नहीं है। इसकी ओटी भी सालों से बंद है।
जिला अस्पताल में तैनात एमडी फिजिशियन डॉ. आराधना ने बताया कि वर्तमान में ठंड बढ़ने से सर्दी, खांसी, जुकाम के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। ओपीडी में हर रोज 150 से ज्यादा मरीज आ रहे हैं। वहीं, ईएमओ डॉ. श्रीप्रकाश ने बताया कि ठंड की वजह से लकवा के मरीजों की संख्या इमरजेंसी में बढ़ी है। सोमवार को लकवा के दो मरीज चिकित्सालय पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ठंड में धमनियां सिकुड़ कर ब्लाक हो जाती हैं। इस वजह से ब्रेन स्ट्रोक, हार्ट अटैक, लकवा का खतरा रहता है। डॉ. श्रीप्रकाश ने बताया कि सर्दी में लोगों के फेफड़ों में बलगम जम जाने की संभावना बढ़ जाती है।
उन्होंने कहा कि यदि बहुत जरूरी काम हो तो शरीर को पूरा ढककर ही बाहर निकलें। वहीं, जिला अस्पताल में बनी कार्डियक ओटी लंबे समय से बंद पड़ी है। इस जगह पर अब पीकू वार्ड बना दिया गया है। ऐसे में रोगी जिला अस्पताल से हैलट के लिए रेफर किए जाते हैं।
बुखार से किराना दुकानदार की मौत
रूरा। कस्बे के जवाहर नगर निवासी एक किराना दुकानदार की सोमवार को बुखार से मौत हो गई। जवाहर नगर निवासी विनय कुमार (25) को करीब एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। परिजन घर पर ही उसका इलाज करा रहे थे।
सोमवार सुबह हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर अकबरपुर अस्पताल जा रहे थे लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। युवक की 15 दिन पूर्व शादी हुई थी। मृतक के पिता रामचंद्र ने बताया कि विनय कुमार घर पर ही किराने की दुकान किए था। एक सप्ताह से उसे बुखार आ रहा था। सोमवार को अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें