फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेन अटैक के रोगियों के लिए साढ़े तीन करोड़ की दवा, फाइनेंस कंट्रोलर ने पांच करोड़ रुपये जारी किए

Fri, 26 Apr 2019 11:05 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
हैलट कानपुर में ब्रेन अटैक के रोगियों के लिए साढ़े तीन करोड़ रुपये की दवा खरीदी जा रही है। इस बीच अस्पताल में ब्रेन अटैक के रोगी गंभीर हालत में आने से दवाओं की खपत बढ़ गई है। इन रोगियों को महंगी जीवन रक्षक दवाओं की जरूरत पड़ती है।
विज्ञापन


प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके मौर्या ने बताया कि बुधवार को दवा के मद में पांच करोड़ रुपये फाइनेंस कंट्रोलर ने जारी कर दिए हैं। मुख्य रूप से ब्रेन अटैक के रोगियों के लिए दवाएं ली जा रही हैं। उन्होंने बताया कि पहले ब्रेन अटैक के इक्का-दुक्का मरीज आते रहे लेकिन अब संख्या बढ़ गई है।

ब्रेन अटैक के अलावा गर्मी शुरू होते ही गुर्दा रोगियों की संख्या बढ़ रही है। इनमें अचानक गुर्द फेल होने के रोगी अधिक हैं। इसके साथ ही पुराने रोगियों की तबियत बिगड़ी है। इन रोगियों के लिए भी दवाएं खरीदी जाएंगी। बुखार के रोगियों की संख्या दोगुना हो गई है। डॉ. मौर्या ने बताया कि अभी एक महीने का स्टाक है। बजट मिलने से और व्यवस्था हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें