फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परमानेंट डीएल के टेस्ट की राह होगी आसान: 50-50 सेकेंड में गाड़ी पार्क करने का टेस्ट इतने समय में करना होगा पूरा

Fri, 17 Sep 2021 11:40 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

चौपहिया वाहन के टेस्ट में ज्यादातर लोग वाहनों की रिवर्स पार्किंग और समानांतर पार्किंग में फेल हो रहे थे। दोनों में 50-50 सेकेंड का समय ही मिलता है। अब इसे बढ़ाकर 90-90 सेकेंड करना है।
विज्ञापन
पार्किंग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में परमानेंट डीएल बनवाने के लिए पनकी के आटोमेटिक ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक पर होने वाले टेस्ट का समय बढ़ाया जाएगा। इससे लोग आसानी से टेस्ट पास कर लेंगे। दरअसल, आटोमेटिक ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक पर आवेदकों के फेल होने के मामलों को कम करने के सुझावों को आरटीओ प्रशासन की सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन


प्रस्ताव को परिवहन विभाग के मुख्यालय भेज दिया गया है। इस पर परिवहन आयुक्त ही कोई फैसला लेंगे। दरअसल, चौपहिया वाहन के टेस्ट में ज्यादातर लोग वाहनों की रिवर्स पार्किंग और समानांतर पार्किंग में फेल हो रहे थे। दोनों में 50-50 सेकेंड का समय ही मिलता है। अब इसे बढ़ाकर 90-90 सेकेंड करना है।

अब तक जितने लोगों ने भी टेस्ट दिया है, उसमें 52 प्रतिशत लोग चौपहिया वाहनों का और 65 प्रतिशत लोग दोपहिया वाहनों का टेस्ट देकर सफल हुए हैं। हालांकि अब यह अनुपात बढ़ा है। मार्च में जब ट्रैक शुरू हुआ था तो 35 प्रतिशत लोग चौपहिया वाहनों में और 45 प्रतिशत लोग दोपहिया वाहनों के टेस्ट में पास होते थे। मौजूदा समय में रोजाना 180 से 190 टेस्ट हो रहे हैं।
विज्ञापन


इसमें 110 से 125 लोग पास भी हो रहे हैं। आरटीओ राजेश सिंह ने बताया कि दो प्वाइंट ऐसे चिह्नित किए गए थे, जिसमें लोग ज्यादा फेल हो रहे थे। इसकी वजह कम समय में टेस्ट पूरा करना था। अब दोनों प्वाइंटों पर समय को डेढ़-डेढ़ मिनट करने का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें