फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता पिता गए थे रिश्तेदारी में, घर में फंदे से लटका मिला किशोरी का शव

विज्ञापन
सिंहपुर में किशोरी की मौत के मामले की जांच करती पुलिस। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
शिवली। क्षेत्र के सिंहपुर गांव में शनिवार को एक किशोरी का शव छत के कुंडे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। घर पर केवल उसका छोटा भाई था। मां व पिता रिश्तेदारी में गए थे। सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

कोतवाली शिवली की औनहां चौकी के सिंहपुर गांव निवासी शिवशंकर की पुत्री मोहिनी (15) का शव शनिवार की सुबह घर में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। मोहिनी कक्षा नौ की छात्रा थी।
घटना के समय पिता व मां ललिता रिश्तेदार के यहां गए थे। घर पर छोटा भाई सागर था। रात में वह दूसरे कमरे में सो रहा था। सुबह जागने पर सागर से बहन को फंदे से लटका देखा तो शोर मचाया।
विज्ञापन

इस पर मोहल्ले के लोग जुट गए। इसके बाद जानकारी पर पिता व मां भी घर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि किशोरी के आत्महत्या करने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें