लखनऊ भेजा गया था विसरा
पोस्टमार्टम की प्रथम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की बात आई थी। परिजनों ने नदीम व गांव के विपुल मिश्रा समेत तीन पर दुष्कर्म व हत्या का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने नदीम व विपुल को गिरफ्तार किया था। किशोरी के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद विसरा लखनऊ भेजा था।
मुंह दबाकर हुई थी हत्या
विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ की रिपोर्ट में बताया गया कि मृतका का मुंह दबाकर हत्या की गई है। सीओ ने बताया कि जांच के दौरान शक की सुई परिजनों की ओर घूम रही थी। विसरा रिपोर्ट के बाद परिजनों से सख्ती से पूछताछ की तो ऑनर किलिंग का खुलासा हुआ। नदीम और किशोरी के संबंध थे।
पहले ही कहा था मैं बेकसूर हूं
लगभग 11 महीने बाद जमानत पर छूटे विपुल का कहना है कि उसे झूठा फंसाया गया था। उसने बार-बार यह बात कही थी, लेकिन किसी ने सच नहीं माना। मैं तो हंगामे के बाद पीड़ित परिवार की मदद करने गया था।