फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot: जल जीवन मिशन के पाइप्स की चोरी, खरीदने वाली कंपनी का मालिक गिरफ्तार, 100 पाइप बरामद

Tue, 23 May 2023 02:20 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

Chitrakoot News: पुलिस ने जीवन मिशन के चोरी के पाइपों को खरीदने वाली कंपनी के मालिका को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 104 डी1 पाइप, 10 नग डबल फ्लेंच पाइप्र 10 फ्लेंच, काला पेंट, एक डिब्बा फैवीकोल आदि सामान बरामद किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट पुलिस ने जल जीवन मिशन के तहत चोरी हुए पाइपों की खरीदने वाली कंपनी के मालिक को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा कंपनी के कर्मचारी गोपाल उर्फ अमन राजपूत निवासी औरैया दिबियापुर को भी गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से 100 से अधिक पाइप बरामद हुए हैं।

विज्ञापन

कंपनी को मालिका बृजकिशोर गुप्ता है, जो कानपुर के काकादेव थाना क्षेत्र में पांडू नगर का रहने वाला है। बता दें कि जनपद में जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल हर घर जल योजना के तहत किए जा रहे निर्माण कार्यों की सामग्री लगातार चोरी हो रही है।
केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी परियोजना नमामि गंगे के तहत बुंदेलखंड क्षेत्र में हर घर जल पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। चित्रकूट जनपद में इसका कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है। हालांकि इसमें चोरों द्वारा पाइपों को चोरी करने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।

विज्ञापन

पुलिस ने ये सामान किया बरामद
पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला और अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि जीवन मिशन के चोरी के पाइपों को खरीदने वाली कंपनी के मालिका को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने 104 डी1 पाइप, 10 नग डबल फ्लेंच पाइप्र 10 फ्लेंच, काला पेंट, एक डिब्बा फैवीकोल आदि सामान बरामद किया है।

चेकिंग के दौरान पकड़ी थी डीसीएम
बता दें कि थानाध्यक्ष रैपुरा शैलैंद्रचंद्र पांडे और उनकी टीम जल जीवन मिशन में उपयोग होने वाले पाइप से भरी डीसीएम गाड़ी को चेकिंग के दौरान बोड़ी पोखरी मोड़ से पकड़ था। पुलिस ने डीसीएम चालक गुरमीत सिंह और उसके सहयोगी नियाज अहमद को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

दोनों को भेजा गया था जेल
गुरमीत सिंह पंजाब का रहने वाला है, जबकि नियाज अहमद दिल्ली का रहने वाला है। पुलिस ने परियोजना में कार्यरत अशोक कुमार की तहरीर पर दोनों चोरों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले में दोनों चोरों को जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें