पंचायत चुनाव के परिणामों के बीच कई जगह जीत का जश्न तो कई जगह हिंसक वारदातें हुईं। हरदोई में एक निर्वाचित प्रधान और उसके समर्थकों ने दूसरे पक्ष को चुनाव लड़ाने की खुन्नस में उसके समर्थकों को लाठी-डंडों से मारा पीटा। इसमें एक की मौत हो गई। औरैया में गांव महू में चुनावी रंजिश में पूर्व फौजी की हत्या कर दी गई।
घाटमपुर में नवनिर्वाचित व पूर्व प्रधान के समर्थकों के बीच मारपीट-पथराव व फायरिंग की गई। इसके बाद एक पक्ष ने विरोध में जाम लगा दिया। वहीं हमीरपुर के राठ में प्रधानी जीतने के बाद जश्न मना रहे समर्थकों ने गांव की लड़की को जबरन डीजे पर नचाया। विरोध करने पर लड़की व उसके पिता से मारपीट कर महिलाओं से अभद्रता की।
हरदोई में माधौगंज विकास खंड की ग्राम पंचायत हसनपुर ज्योली में निर्वाचित प्रधान वीरेंद्र और उसके समर्थक प्रधानी का चुनाव लड़े एक प्रत्याशी के समर्थक दिनेश के घर के बाहर जीत के बाद हंगामा करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी, डंडो व चाकू से हमला बोल दिया। इससे घायल दिनेश की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दिनेश की मौत हो गई।