फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Panchayat Election Result 2021: भाजपा, सपा और बसपा को कहां मिलीं कितनी सीटें, यहां जानिए सबकुछ

Tue, 04 May 2021 02:34 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पंचायत चुनाव मतगणना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना का कार्य सोमवार को भी देर शाम तक जारी रहा। इस दौरान ज्यादातर ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिये गये। जिला पंचायत सदस्यों की मतगणना देर रात तक जारी रही।
विज्ञापन


बांदा
30 सीटों पर सिर्फ 15 के परिणाम घोषित हुए। इनमें भाजपा समर्थित 7 और बसपा समर्थित 6 प्रत्याशी जीते। दो सपा समर्थित प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। शेष पदों पर भी भाजपा, बसपा और सपा समर्थित प्रत्याशियों में त्रिकोणीय मुकाबला है। 

महोबा 
जिला पंचायत सदस्य की 14 सीटों पर निर्वाचन हुआ। सबसे ज्यादा छह सीटें निर्दलीय उन्मीदवारों की झोली में गईं। दूसरे नंबर पर सपा ने पांच सीट हासिल कीं। भाजपा को तीन सीट से संतोष करना पड़ा 
विज्ञापन


हमीरपुर 
जिला पंचायत की कुल 17 सीटों में पांच सीटों पर ही भाजपा जीत हासिल कर सकी है। निषाद पार्टी ने एक सीट पर कब्जा किया। बसपा दो सीटें कब्जाने में कामयाब रही। सपा ने चार सीटों पर परचम फहराया है। अन्य सीटों पर निर्दलीय आगे चल रहे हैं।

 

पंचायत चुनाव मतगणना - फोटो : अमर उजाला
औरैया
जिला पंचायत सदस्य के 23 सीटों के लिए मतगणना जारी है। देर शाम तक 15 प्रत्याशियों की जीत घोषित हो सकी। सपा समर्थित 5, भाजपा समर्थित चार, बसपा के चार व निर्दलीय दो प्रत्याशियों की जीत घोषित हो चुकी है। शेष सीटों पर सपा और भाजपा के प्रत्याशियों के बीच लड़ाई है। जिनकी मतगणना चल रही है। कांग्रेस, आम आदमी पार्टी के समर्थित प्रत्याशियों के अभी तक खाते नहीं खुले। 

उन्नाव
उन्नाव में जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव में कुल 51 सीटों में सोमवार देर शाम तक आए परिणामों में सपा समर्थित 20 प्रत्याशियों की जीत हुई। भाजपा नौ सीटों पर सिमट गई। कांग्रेस और बसपा का खाता नहीं खुल पाया। जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर फिर काबिज होने का मंसूबे संजोए भाजपा खेमे में मायूसी है। जिले की छह विधानसभा सीटों में से पांच पर भाजपा का कब्जा है। सांसद भी भाजपा का है।

फतेहपुर
अभी तक के रुझानों के मुताबिक जिला पंचायत की 46 सीटों में भाजपा के 7, बसपा के 4 और कांग्रेस के 3 प्रत्याशी आगे चल रहे हैं, जबकि सपा के 10 प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। इस तरह से सपा का पलड़ा भारी दिखाई पड़ रहा है। कई सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी मजबूती से आगे बढ़ रहे हैं। 

कानपुर देहात
कानपुर देहात जिले में जिला पंचायत सदस्यों की 32 सीटें हैं। जिसमें भाजपा को सिर्फ तीन सीटें मिलीं, सपा के झोली में आठ सीटें, बसपा को सात सीटें, अन्य निर्दलीय व दलों से बगावत करने वाले विजयी हुए हैं।  

फर्रुखाबाद
जिला पंचायत की 30 सीटों में छह सीटों पर सपा और दो सीटों पर भाजपा प्रत्याशी आगे हैं। अन्य सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी आगे हैं। देर शाम तक किसी भी प्रत्याशी की हार-जीत का फैसला नहीं आ सका।

 
विज्ञापन

कन्नौज: पंचायत चुनाव मतगणना - फोटो : अमर उजाला
इटावा
कुल सीटें-24 
सपा-2
प्रसपा-1
सपा-प्रसपा-17 पर आगे
भाजपा-1 पर आगे
बसपा- एक पर आगे
निर्दलीय- 1 एक पर आगे
एक सीट पर दोबारा मतगणना हो रही है। भाजपा-सपा के बीच।

उरई (जालौन) 
कुल सीट-25 
बसपा -7 
भाजपा- 6 
सपा-4 
कांग्रेस-1
जनता दल-1 
निर्दलीय-1
 
हरदोई
कुल सीट 72
घोषित परिणाम -22
भाजपा-8
सपा -6 
बसपा-3 
निर्दलीय- 3
आप -2 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें