फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहिया अस्पताल में लापरवाही: 18 दिन से खराब है ऑक्सीजन प्लांट, बाजार की ऑक्सीजन से चलाया जा रहा काम

Sat, 08 Oct 2022 09:22 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

लोहिया अस्पताल में 18 दिनों से खराब पड़े ऑक्सीजन प्लांट के कारण मरीजों और तीमारदारों को परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। मरीजों के लिए बाजार से ऑक्सीजन सिलिंडर लाकर काम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में केंद्र और प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल लोहिया अस्पताल का ऑक्सीजन प्लांट खराब हुए 18 दिन बीत गए। जिम्मेदारों ने अभी तक मरम्मत कराने की जरूरत नहीं समझी। मजबूरन बाजार से सिलिंडर खरीदकर ऑक्सीजन का काम चलाया जा रहा है।

विज्ञापन

कोरोना के दौरान से मुसीबत के दौर से गुजरते वक्त सरकार ने लोहिया अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगवाया। कुछ दिन सब कुछ सही चलने के बाद इसमें खराबी आने लगी। दो-तीन बार मरम्मत के बाद काम चलाया जाता रहा। 18 सितंबर को कुछ घंटे चलने के बाद प्लांट बंद हो गया। ड्यूटी कर्मियों ने इसकी लिखित सूचना पीकू वार्ड प्रभारी डॉ. विवेक सक्सेना को दी।

इसके बाद सीएमएस ने कंपनी के अलावा एसीएमओ डॉ. सर्वेश यादव को भी लिखित पत्र देकर अग्रिम कार्रवाई के लिए लिख दिया। 18 दिन बीतने के बात भी प्लांट सही कराने की जरूरत नहीं समझी गई। लिहाजा अस्पताल में खर्च होने वाली ऑक्सीजन बाजार से खरीदी जा रही है। जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे।

डिप्टी सीएम का भी हो गया निरीक्षण
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की इससे ज्यादा और क्या लापरवाही हो सकती है कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के निरीक्षण के दिन भी प्लांट की मरम्मत नहीं कराई गई। जिलाधिकारी भी दो बार लोहिया अस्पताल में जा चुके हैं। फिर भी विभागीय अफसर बेपरवाह हैं।
विज्ञापन

जिस कंपनी ने लगाया था, उसे सूचित कर दिया है। सीएमओ के यहां से भी जिम्मेदार को मरम्मत के लिए लिखा गया है। इंजीनियर का इंतजार किया जा रहा है। उसके आने पर ही प्लांट सही हो सकेगा।  -राजकुमार गुप्त, सीएमएस, लोहिया पुरुष अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें