फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात में मतगणना में गड़बड़ी करने वालों को गोली मारने के आदेश

विज्ञापन
कानपुर देहात के कलक्ट्रेट सभागार में जानकारी देते एसपी स्वप्रिल ममगाई। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। ईवीएम की सुरक्षा को लेकर विपक्ष के सवालों से गरमाए माहौल के बीच कानपुर देहात के एसपी स्वप्रिल ममगाई ने मतगणना में गड़बड़ी करने वालों को गोली मारने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि आदेश जिला मजिस्ट्रेट जेपी सिंह और उनके स्तर से जारी किया गया है। उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
अकबरपुर डिग्री कॉलेज में गुरुवार को त्रिस्तरीय सुरक्षा के बीच मतगणना कराई जाएगी। एसपी ने बताया कि मतगणना स्थल और आसपास अर्द्धसैनिक बल के अलावा करीब डेढ़ हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

मतगणना स्थल पर दो प्लाटून सीआईएसएफ के जवान तैनात रहेंगे। वहीं बाहर दो कंपनी सीआरपीएफ लगाई गई है। इसके बाहर एक कंपनी पीएसी तैनात रहेगी।
कहा कि मतगणना के दौरान गड़बड़ी करने वालों को गोली मारने के आदेश सुरक्षा बलों को दिए गए हैं। भ्रामक सूचना फैलाने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी। मतगणना में पूरी निष्पक्षता बरती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें