फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे पहले आएगा अकबरपुर-रनियां सीट का परिणाम, सुबह आठ बजे से शुरू होगी पोस्टल बैलेट की गिनती

विज्ञापन
कानपुर देहात के कलक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों को जानकारी देते डीएम जेपी सिंह व एसपी स्वप्रिल म? - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। विधानसभा चुनाव में पड़े मतों की गणना 10 मार्च को अकबरपुर डिग्री कॉलेज में सुबह आठ बजे से शुरू होगी। हर विधानसभा क्षेत्र के मतों की गणना के लिए 14 टेबल लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

तीन अतिरिक्त टेबल पर सुबह आठ बजे से पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू होगी। आधे घंटे बाद ईवीएम के मतों की गणना शुरू होगी। सबसे पहले अकबरपुर रनियां विधानसभा क्षेत्र का परिणाम आने की संभावना है।
कलक्ट्रेट में डीएम जेपी सिंह ने मंगलवार को बताया कि पोस्टल बैलट की गिनती पूरी होने के बाद पांच बूथों की ईवीएम के मतों का मिलाना वीवीपैट की पर्ची से किया जाएगा। हर राउंड की मतगणना का परिणाम आब्जर्वर के पर्यवेक्षण में जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

गणना स्थल पर प्रेक्षक मौजूद रहेंगे। सील्ड ईवीएम (कंट्रोल यूनिट) को गणना अभिकर्ता को दिखाकर टेबल पर मतदेय स्थलवार गिनती की जाएगी। माइक्रोआब्जर्वर गणना पर निगरानी रखेंगे और वीडियोग्राफर कंट्रोल यूनिट की स्क्रीन से गणना परिणाम की वीडियोग्राफी करेगा।
प्रत्येक टेबल पर एक मतगणना सुपरवाइजर, मतगणना सहायक, मतगणना माइक्रो आब्जर्वर, एक वीडियोग्राफर व एक चतुर्थ श्रेणी कर्मी की ड्यूटी लगेगी। परिणाम शाम पांच बजे तक आने की उम्मीद है।
मतगणना हाल में मोबाइल रहेगा प्रतिबंधित
मतगणना अभिकर्ता को एक घंटे पहले होगा टेबल पर पहुंचना होगा। मतगणना हॉल में किसी को भी मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं होगी। केवल आर्मी जवानों के पोस्टल बैलट की गिनती के लिए अधिकृत किए गए कार्मिक ही मोबाइल ले जा सकेंगे। मीडिया कर्मियों को मीडिया सेंटर में मोबाइल ले जाने की अनुमति होगी। अधिकारियों के मोबाइल केडीए कार्यालय में जमा कराए जाएंगे।
31 राउंड में होगी भोगनीपुर क्षेत्र की मतगणना
भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र के मतों की गणना सबसे अधिक 31 राउंड के बाद पूरी होगी। सिकंदरा व रसूलाबाद विधानसभा क्षेत्र के मतों की गणना में 30-30 राउंड और अकबरपुर क्षेत्र के मतों की गिनती 29 राउंड में पूरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें