फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन काउंसलिंग आज से

Mon, 29 Jun 2015 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
आईआईटी, एनआईटी, ट्रिपल आईटी और जीएफटी में एडमिशन की ऑनलाइन काउंसलिंग सोमवार से होगी। सबसे पहले शैक्षिक संस्थान और उनकी सीटों के विकल्प लॉक किए जाएंगे, फिर ब्रांच वाइज सीटों का एलाटमेंट होगा। इसका शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


विकल्प लॉक करने की प्रक्रिया तीन जुलाई तक चलेगी। आईआईटी की कक्षाएं 21 जुलाई से चलाई जाएंगी। इससे पहले ही एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट को प्रौद्योगिकी संस्थान में रिपोर्ट करना होगा। आईआईटी में एडमिशन की ऑनलाइन च्वाइस फिलिंग 25 से 29 जून के बीच होनी थी लेकिन ज्वाइंट एंट्रेंस टेस्ट (जेईई) मेन 2015 से एनआईटी, ट्रिपल आईटी की सीटें भरने की मेरिट लिस्ट नहीं आ सकी।

इस कारण काउंसलिंग प्रक्रिया स्थगित कर दी गई। अब यह काउंसलिंग सोमवार से होगी। जो विकल्प लॉक होंगे, उससे आईआईटी, एनआईटी, जीएफटी और ट्रिपल आईटी की 33 हजार से ज्यादा सीटें भरी जाएंगी। देश में 19 आईआईटी हैं, जिनकी दस हजार छह सीटें भरी जानी हैं। इसके लिए ज्वाइंट एंट्रेंस टेस्ट (जेईई) एडवांस में शामिल 26 हजार से ज्यादा स्टूडेंट को सफल घोषित किया गया है।
विज्ञापन


आईआईटी जेईई कानपुर परिक्षेत्र के चेयरमैन प्रो. टी. सनमुग राज ने बताया कि यह पहला मौका है, जब देश के प्रतिष्ठित प्रौद्योगिकी और तकनीकी संस्थानों की संयुक्त सीट का एलोकेशन किया जाएगा। एनआईटी और ट्रिपल आईटी की एडमिशन प्रक्रिया में बोर्ड मार्क्स का महत्वपूर्ण रोल होता है।

बोर्ड के 40 फीसदी और जेईई मेन के 60 फीसदी मार्क्स से ही एडमिशन की मेरिट लिस्ट बनती है। लिस्ट बनाने की जिम्मेदारी सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजूकेशन (सीबीएसई) की होती है लेकिन तमाम बोर्ड ने मार्क्स नहीं दिया था। अब सारे बोर्ड ने मार्क्स भेज दिए हैं, इसलिए काउंसलिंग में दिक्कत नहीं आएगी।
विज्ञापन

29 जून से 3 जुलाई: ऑनलाइन च्वाइस फिलिंग।
4 जुलाई:  एलोकेशन और वैलीडिटेशन।
5 जुलाई:  पहले चरण का सीट एलाटमेंट।
6 से10 जुलाई: सीट एक्सेप्टेंश।
11 जुलाई: दूसरे चरण का सीट एलाटमेंट।
12 से 15 जुलाई: सीट एक्सेप्टेंश।
16 जुलाई: तीसरे चरण का सीट एलाटमेंट।
17 से 20 जुलाई: सीट एक्सेप्टेंश।
21 जुलाई: सीट एलोकेशन राउंड फोर (एनआईटी) और आईआईटी में प्रिपेट्री कोर्स में एडमिशन की।
21 जुलाई: आईआईटी का एकेडमिक सेशन शुरू होगा।
22 से 26 जुलाई: सीट एक्सेप्टेंश (राउंड फोर)।
27 जुलाई: एनआईटी और आईआईटी के प्रिपेट्री कोर्स का एकेडमिक सेशन शुरू होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें