फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अब कन्नौज में मिला जीका का एक संक्रमित, कानपुर मंडल के जिलों को किया गया अलर्ट, सैंपलिंग बढ़ाने के निर्देश

Sat, 06 Nov 2021 11:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बाद फैला डेंगू और वायरल का प्रकोप अभी पूरी तरह से खत्म भी नहीं हुआ कि जीका वायरस ने अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। अब कन्नौज जिले में भी जीका ने दस्तक दे दी है।
विज्ञापन
जीका वायरस - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीका वायरस के  संक्रमण का दायरा बढ़ रहा है। कानपुर के बाद अब कन्नौज में एक रोगी को जीका की पुष्टि हुई है। साथ ही मंडल के जिलों को निर्देश जारी किए गए हैं कि बुखार और जीका के लक्षण वाले रोगियों की सैंपलिंग बढ़ा दें।
विज्ञापन


सीएचसी और जिला अस्पतालों को जीका की जांच के लिए सैंपलिंग तेज करने को कहा गया है। साथ ही सोर्स रिडक्शन और बुखार रोगियों को मच्छरदानी में रखने के लिए कहा गया है। कन्नौज के कपूरापुर में एक व्यक्ति को जीका की पुष्टि हुई है।

दो दिन दिन पहले रोगी का सैंपल जांच के लिए केजीएमयू लखनऊ भेजा गया था। व्यक्ति के संक्रमण की रिपोर्ट शुक्रवार को आई। कानपुर के बाद कन्नौज में जीका संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है।
विज्ञापन


अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. जीके मिश्रा ने बताया कि कानपुर मंडल और आसपास के जिलों को पहले ही अलर्ट कर दिया गया था। इसके बाद जिलों से लगातार सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।

कानपुर देहात ने अभी तक 10 सैंपल भेजे हैं। इसके अलावा हमीरपुर और अन्य जिलों से सैंपल जीका जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। कानपुर नगर से प्रयागराज मंडल का फतेहपुर, लखनऊ का उन्नाव जिला सटा हुआ है। इन जिलों को भी अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें