फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: डीएफसी पर मालगाड़ी के आठ डिब्बे पलटे, बालक की मौत, तीन लोग घायल

Mon, 20 Sep 2021 07:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

रेल सूत्रों की मानें तो मालगाड़ी लगभग 120 किलोमीटर की रफ्तार से जा रही थी। हादसे के समय पटरी के आसपास ग्रामीण बकरियां चरा रहे थे। डिब्बे उछलकर पटरी के किनारे बकरियां चरा रहे लोगों के ऊपर जा गिरे, जिनके नीचे वह दब गए।
विज्ञापन
फ्रेट कॉरिडोर पर पलटी मालगाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले के सैफई में डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी) पर सोमवार को कानपुर की ओर जा रही मालगाड़ी के आठ डिब्बे पलट गए। हादसे में एक किशोर की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक महिला व दो किशोर घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों को इलाज के लिए सैफई में भर्ती कराया गया है। हादसा शाम करीब पांच बजे वैदपुरा के नजदीक ग्राम जैतिया के पास हुआ। मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरकर पलट गए। इनकी चपेट में आने से बकरी चरा रहे सचिन (12) की मृत्यु हो गई।

सुमन (50) पत्नी अर्जुन, हिमांशु (12) पुत्र जीवन सिंह और बॉबी (12) पुत्र शैलेंद्र घायल हो गए। मृतक और घायल ग्राम जैतिया के रहने वाले हैं। अभी लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन संख्या स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक बालक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रेल सूत्रों की मानें तो मालगाड़ी लगभग 120 किलोमीटर की रफ्तार से जा रही थी। हादसे के समय पटरी के आसपास ग्रामीण बकरियां चरा रहे थे। डिब्बे उछलकर पटरी के किनारे बकरियां चरा रहे लोगों के ऊपर जा गिरे, जिनके नीचे वह दब गए। घटना के बाद मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। कॉरिडोर बनने के बाद यह दूसरी बड़ी घटना है। एक माह पूर्व 23 अगस्त को जसवंतनगर क्षेत्र में मालगाड़ी के डिब्बे पलट गए थे।       
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें