फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमिक्रॉन: कानपुर में 81 हजार पोस्ट कोविड रोगियों के लिए खतरा, गाइडलाइन का पालन करेंगे तो संक्रमण से बचे रहेंगे

Thu, 02 Dec 2021 11:42 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

सीएमओ डॉ. नैपाल सिंह का कहना है कि लोगों से अपील की जा रही है कि एहतियात बरतें। कोविड संक्रमण बिल्कुल खत्म नहीं हुआ। कोविड गाइडलाइन का पालन करेंगे तो संक्रमण से बचाव रहेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओमिक्रॉन अभी अफ्रीका और दूसरे देशों में फैला हुआ है, देश में इसका एक भी केस नहीं है। लेकिन ओमिक्रॉन का संक्रमण आता है, तो शहर के 81 हजार पोस्ट कोविड रोगियों को सबसे अधिक खतरा होगा। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्कता बरत रहा है।
विज्ञापन


इसके साथ ही पोस्ट कोविड रोगियों का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने भी चेताया है कि हर हाल में कोविड गाइडलाइन का पालन करें और भीड़भाड़ वाले इलाकों में बेवजह न जाएं। 40 फीसदी पोस्ट कोविड रोगियों में अभी सांस की दिक्कत बनी हुई है।

कोविड के किसी भी वैरिएंट से इन्हें जान का खतरा हो सकता है। उर्सला में पोस्ट कोविड रोगियों के लिए अलग से वार्ड और ओपीडी की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के हैलट, डॉ. मुरारीलाल चेस्ट हॉस्पिटल में पोस्ट कोविड रोगी फॉलोअप में दिखाने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी अस्पतालों में भी पोस्ट कोविड रोगियों का इलाज चल रहा है। इस बीच प्रदूषण बढ़ने के बाद बॉर्डर लाइन पर इलाज करा रहे रोगियों की फिर से सांस उखड़ने लगी है। जो पोस्ट कोविड रोगी पहले से दूसरे रोगों की गिरफ्त में हैं, उन रोगों की जटिलताएं भी बढ़ने लगी हैं।

इन रोगियों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम है। अगर दोबारा वायरल संक्रमण हुआ तो रिकवरी मुश्किल हो जाएगी। सीएमओ डॉ. नैपाल सिंह का कहना है कि लोगों से अपील की जा रही है कि एहतियात बरतें। कोविड संक्रमण बिल्कुल खत्म नहीं हुआ। कोविड गाइडलाइन का पालन करेंगे तो संक्रमण से बचाव रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें