फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Crime: दुष्कर्म पीड़िता के घर पर फेंके अश्लील पोस्टर, पीड़िता लगा रही थाने के चक्कर, जानें पूरा मामला

Wed, 28 Jun 2023 10:38 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: शहर में महिला से दुष्कर्म और घर पर अश्लील पोस्टर फेंकने का मामला सामने आया है। इसके बाद पीड़िता थाने के चक्कर लगा रही है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में जाजमऊ निवासी दुष्कर्म पीडि़ता ने एक युवक पर मायके में अश्लील पोस्टर फेंककर बदनाम करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि जब वह इसकी शिकायत लेकर नवाबगंज थाने पहुंची, तो पुराना मुकदमा किदवई नगर में दर्ज होने का हवाला देकर वहां भेज दिया गया।

विज्ञापन

महिला ने बताया कि वह किदवई नगर के अनुभव उर्फ सौरभ श्रीवास्तव पर 30 अप्रैल 2023 को किदवई नगर थाने में दुष्कर्म, मारपीट, धमकी की धारा में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि अनुभव परिवार को मारने की धमकी देकर मुकदमा वापस करा लिया।
नौ जून को उसने फिर वीडियो डिलीट करने के बहाने बुलाया और होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। मामले में किदवई नगर पुलिस ने दुष्कर्म की जगह धमकी का मुकदमा दर्ज किया और होटल हनुमंत विहार थाना क्षेत्र में बता वहां भेजा। तब से वह थानों के चक्कर लगा रही है।

विज्ञापन

मायके और आसपास फेंके अश्लील पोस्टर
आरोप है कि मंगलवार सुबह आरोपी ने मायके और आसपास उसके अश्लील पोस्टर फेंके। इसकी शिकायत लेकर वह नवाबगंज थाने पहुंची, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। नवाबगंज थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय ने बताया कि मामला पुराना है। किदवई नगर में मुकदमा भी हुआ था।
विज्ञापन

मुकदमे में मजिस्ट्रेटी बयान होंगे
वहां भेजा गया है। वहीं किदवई नगर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि पीडि़ता के पुराने मुकदमे में मजिस्ट्रेटी बयान होंगे। उसी आधार पर आगे धारा बढ़ाई जाएगी। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। इसके बाद मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें