फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर शहर स्मार्ट सिटी की सूची में शामिल

Tue, 20 Sep 2016 09:15 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
कानपुर शहर को स्मार्ट सिटी की सूची में शामिल कर लिया गया है। शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने मंगलवार को स्मार्ट सिटी की दौड़ में शामिल 54 शहरों में से 20 शहरों को स्मार्ट सिटी घोषित किया। शहर को स्मार्ट सिटी बनाने पर मुहर लगते ही शहरवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन


बस अब जाम से निजात के लिए इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लागू करना होगा। नानाराव पार्क से कंपनीबाग तक 1350 एकड़ क्षेत्र स्मार्ट क्षेत्र बनेगा। इसमें भूमिगत केबल, 24 घंटे जलापूर्ति सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं मिलेंगी।

दाराशॉ एंड कंपनी ने शहर को स्मार्ट सिटी बनाने का प्रोजेक्ट (डीपीआर) तैयार किया था। इसे जून में शहरी विकास मंत्रालय भेजा गया था। मंत्रालय को 15 अगस्त को 20 और स्मार्ट शहरों की घोषणा करनी थी, पर उस समय ऐसा नहीं हो पाया। बता दें शहरी विकास मंत्रालय ने अब कानपुर सहित सूबे के दो अन्य शहरों को स्मार्ट सिटी बनाने का ऐलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें