फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: हैलट में नॉन पीजी जेआर और पैरामेडिकल स्टाफ में हुई मारपीट, प्राचार्य ने समझाकर शांत कराया मामला

Fri, 28 Mar 2025 01:03 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: छात्र के मुताबिक उसे किसी ने बुलाया और कहा कि डॉक्टर बाहर बुला रहे हैं। वो ओपीडी के बाहर गया तो वहां जेआर और उसके साथियों ने बहस के बाद मारपीट की
विज्ञापन
फटी शर्ट दिखाता छात्र - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के हैलट में नेत्र रोग विभाग की ओपीडी में दिखाने को लेकर नॉन पीजी जेआर और पैरामेडिकल स्टाफ में झड़प हो गई। पैरामेडिकल स्टाफ हैलट चौकी में तहरीर देने पहुंचा। वरिष्ठ डॉक्टरों ने समझाबुझाकर मामला शांत कराया। गुरुवार को नेत्र रोग विभाग की ओपीडी में नॉन पीजी जेआर दिखाने पहुंचा।

विज्ञापन

वहां पैरामेडिक छात्र ने उन्हें लाइन से आने को कहा तो दोनों में बहस हो गई। इसके बाद जेआर चला गया। छात्र के मुताबिक उसे किसी ने बुलाया और कहा कि डॉक्टर बाहर बुला रहे हैं। वो ओपीडी के बाहर गया तो वहां जेआर और उसके साथियों ने बहस के बाद मारपीट की। इसके बाद पैरामेडिकल के छात्रों ने हंगामा करते हुए काम बंद कर दिया और तहरीर देने हैलट चौकी पहुंचे।

विज्ञापन

बच्चों में हो गई थी बहस
इस बीच सूचना पर पहुंचे प्राचार्य डॉ. संजय काला, प्रमुख अधीक्षक डॉ. आर के सिंह और पैरामेडिकल डीन डॉ. डॉली रस्तोगी भी पहुंच गए। सभी ने उन्हें समझाया और छात्र व जेआर को वापस लौटा दिया। विभागाध्यक्ष डॉ. शालिनी मोहन ने बताया कि आपस में बच्चों में बहस हो गई थी। उन्हें समझाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें