मौसम खराब होने की वजह से उनका हेलीकॉप्टर लखनऊ से कानपुर के लिए नहीं उड़ सका। जिस कारण गडकरी ने सभी परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास लखनऊ से वर्चुअली किया।
केंद्रीय भूतल परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का कानपुर दौरा बुधवार को मौसम के खराब होने के चलते रद्द हो गया। गडकरी बुधवार को 14629 करोड़ रुपए की आठ बड़ी परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के कार्यक्रम के लिए किदवई नगर के बाबूपुरवा स्थित सेंट्रल पार्क में आ रहे थे।
विज्ञापन
मौसम खराब होने की वजह से उनका हेलीकॉप्टर लखनऊ से कानपुर के लिए नहीं उड़ सका। जिस कारण गडकरी ने सभी परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास लखनऊ से वर्चुअली किया।