फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर में एनआईए की कार्रवाई: सिमी संगठन से जुड़ाव रखने वाले चार को उठाया, खुफिया तंत्र जांच में जुटा

Thu, 05 Oct 2023 01:57 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur Crime: सीओ सिटी वीर सिंह ने बताया खुफिया एजेंसियों से सूचना आई है, लेकिन अभी पुष्टि नहीं हो पा रही है। टीम प्रतिबंधित संगठन सिमी से जुड़ाव रखने वाले एक व्यक्ति व उसके पुत्र समेत चार लोगों को पकड़ ले गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले के दो मोहल्ले में एनआईए की टीम ने बुधवार को दबिश दी। टीम प्रतिबंधित संगठन सिमी से जुड़ाव रखने वाले एक व्यक्ति व उसके पुत्र समेत चार लोगों को पकड़ ले गई है। इसकी भनक लगते ही खुफिया तंत्र में खलबली मच गई । खुफिया तंत्र उठाए गए लोगो की जांच में जुटा है।  लोकल, स्थानीय पुलिस धरपकड़ से अनभिज्ञ है।

विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के चांद खां निवासी एक व्यक्ति सरकारी कार्यालय में बाबू के पद पर तैनात है। दो दशक के पहले प्रतिबंधित संगठन सिमी से उसके कनेक्शन पाए जाने पर गिरफ्तार हुआ था। खबर है कि कुछ दिनों पहले हैदराबाद जेल से छूटकर आया था।  इन दिनों वह बेटे के साथ सैयदबाड़ा में रहता है।
एनआईए ने उसके घर में बुधवार को दबिश दी। कर्मचारी और उसके पुत्र को पकड़ा। इसके बाद टीम सैय्यद बाड़ा मोहल्ला से दो युवकों को उठाया। चारों को लेकर टीम चली गई। कर्मचारी मूल रूप से सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के अफोई निवासी है। सीओ सिटी वीर सिंह ने बताया खुफिया एजेंसियों से सूचना आई है, लेकिन अभी पुष्टि नहीं हो पा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें