फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का नया वैरिएंट सामने आने के बाद भी लापरवाही: हवाई सफर पर सख्ती, जमीन पर न जांच न ही स्क्रीनिंग

Fri, 03 Dec 2021 01:10 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

भारत समेत दुनिया के तमाम देश कोरोना वायरस का खात्मा करने के लिए युद्ध स्तर पर वैक्सीनेशन अभियान छेड़ रखा है। वहीं कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन ने डॉक्टरों और वैज्ञानिकों समेत पूरे विश्व की नींद उड़ा दी है। 
विज्ञापन
कोरोना का नया वैरिएंट खतरनाक - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस का नया वैरिएंट ओमिक्रोन के कर्नाटक के दो लोगों में संक्रमण मिलने से सतर्कता बढ़ गई है। एयरपोर्ट पर तो रैंडम एंटीजन टेस्ट और स्क्रीनिंग शुरू कर दी गई है, लेकिन ट्रेनों और बसों के जरिए गैर राज्यों से आने वाले यात्रियों की न तो स्क्रीनिंग हो रही है न ही जांच। सीएम के निर्देश के बाद शुक्रवार से सेंट्रल पर तीन जांच कैंप लगाए जाएंगे। हालांकि यात्रियों की भीड़ देखते हुए ये नाकाफी होंगे।
विज्ञापन


एयरपोर्ट पर रोजाना औसत 30 टेस्ट, अब बढ़ेंगे
चकेरी एयरपोर्ट पर अभी तक रोजाना 25 से 30 यात्रियों के रैपिड एंटीजन टेस्ट होते हैं। हरेक यात्री की जांच नहीं होती है बल्कि रैंडम किसी भी यात्री को पकड़कर उसका टेस्ट किया जाता है। ओमिक्रोन की आहट से अब टेस्टिंग पर और जोर होगा। हैदराबाद की फ्लाइट 15 दिसंबर तक निरस्त कर दी गई है। दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु के यात्रियों की जांच की जाएगी।

पांच महीने से बंद है सेंट्रल पर जांच
कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर पिछले पांच महीनों से कोरोना की जांच बंद चल रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जून तक तो यहां कैंप लगाया लेकिन इसके बाद जांच कैंप बंद हो गए। वहीं झकरकटी बस अड्डा पर पिछले 15 दिनों से कभी कभार जांच टीम आ रही है। अभी यहां भी नियमित जांच नहीं की जा रही है। झकरकटी बस अड्डे पर कर्नाटक समेत कई राज्यों के यात्री प्राइवेट बसों के माध्यम से आते हैं, फिर अन्य जिलों के लिए बसें पकड़ते हैं। इनकी स्क्रीनिंग बेहद जरूरी है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

आज से सेंट्रल पर यात्रियों की होगी कोरोना जांच
कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार से कोरोना की जांच होगी। सीएमओ डॉ. नेपाल सिंह और एडीएम सिटी अतुल कुमार गुरुवार को कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंचे। स्टेशन निदेशक हिमांशु शेखर उपाध्याय के साथ कैंप की जगह देखी। इस पर सहमति बनी कि कैंट साइड में एक कैंप लगेगा। जबकि सिटी साइड में दो से तीन कैंप लगेंगे। दो कैंप रोजाना लगेंगे लेकिन स्टेशन पर भीड़ ज्यादा होगी तो तीन कैंप लगने लगेंगे।

यात्रियों की जांच के साथ-साथ यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि उन्हें वैक्सीन लगी है या नहीं। अगर वैक्सीन नहीं लगी होगी तो कैंप में वैक्सीनेशन की सुविधा देने पर अफसरों ने विचार किया। वैक्सीनेेशन न कराने वालों के नाम, पता, मोबाइल  नंबर दर्ज कर लिए जाएंगे। निरीक्षण के बाद अफसरों की बैठक में नए वैरिएंट से बचाव के लिए चर्चा हुई। इस दौरान स्टेशन के सहायक वाणिज्य प्रबंधक संतोष त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें