फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेश का एलान : नितिन मंत्री बनेंगे बाकी संतरी

विज्ञापन
हरदोई में श्रवण देवी मंदिर परिसर में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते पूर्व सांसद नरेश अग्रव? - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। विधानसभा उपाध्यक्ष और सदर विधायक नितिन अग्रवाल द्वारा शनिवार को श्रवण देवी मंदिर परिसर में आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में नितिन के साथ उनके पिता पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल पूरी रौ में नजर आए। नरेश ने कहा कि नितिन जीतेंगे तो मंत्री बनेंगे, बाकी संतरी बनेेंगे।
विज्ञापन

भीड़ को देखकर गदगद नितिन ने कहा कि कार्यकर्ताओं के सम्मान से कोई समझौता नहीं। अगर थाने में रहना है तो मेरे कार्यकर्ता को चाय पिलानी पड़ेगी। कार्यकर्ता गलत हों, तो इसकी जानकारी दें, हम बात करेंगे। कोई अधिकारी कार्यकर्ता से कुछ नहीं कहेगा। पूर्व सांसद नरेश ने कहा कि 40 वर्ष से अधिक समय की राजनीति के बाद भी जनता का विश्वास कायम होना बड़ी बात है। जनता के सुख-दुख में जो हमेशा खड़ा रहता है, वही नेता होता है। कहा कि योगी सरकार में गुंडा मुर्गा बनकर थाने आता है।
इस सरकार में अपराधी की जगह या तो जेल में है या भगवान के यहां।
सदर विधायक और विस उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने कहा कि पिछड़ा वर्ग के लोगों ने हमेशा साथ दिया है। बहुत से लोग आसामी कहते हैं, लेकिन यह लोग मेरा परिवार हैं। पूर्व विधायक अनिल वर्मा का नाम लिए बिना कहा कि एक सज्जन हरदोई से चुनाव लड़ने आए हैं। बताया जा रहा कि नया प्रयोग है, लेकिन उन्हें इतिहास पढ़ लेना चाहिए। हमारे खिलाफ शिव प्रसाद वर्मा, राम कुमार कुरील भी अलग-अलग चुनाव लड़ चुके हैं। सबको पता है कि वह लोग कितनी बुरी तरीके से हारे हैं। अब जो खड़ा होगा, हारेगा भी।
विज्ञापन

और छलका नितिन का दर्द
सम्मेलन में नितिन अग्रवाल का दर्द भी छलक गया। कहा कि पूरे समय क्षेत्र में मौजूद रहने, सबके दुख सुख में साथ रहने के बाद भी गत विधानसभा चुनाव में प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी को 92 हजार वोट मिल गए थे। कहा कि चुनाव के समय यह ध्यान रखना कि हर जरूरत पर पूरे पांच साल कौन खड़ा रहा और कौन सिर्फ चुनाव के मौके पर लड़ने आ गया। इसके बाद उन्होंने लोगों का आभार जताया कि 2017 के चुनाव में उन्हें जिताया।
ये रहे मौजूद
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, नगर पालिकाध्यक्ष सुख सागर मिश्र मधुर, पूर्व अध्यक्ष राम प्रकाश शुक्ला, अहिरोरी के ब्लाक प्रमुख धर्मवीर सिंह पन्ने, सुरसा ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि धनंजय मिश्रा, हरियावां ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि प्रेम सिंह, वसीम अहमद, हबीब लिट्टे आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें