महोबा जिले के कस्बा कुलपहाड़ में फंदे पर सोनम का शव लटका मिला। फाइल फोटो
- फोटो : MAHOBA
कुलपहाड़ (महोबा)। कस्बा कुलपहाड़ के मोहल्ला कठबरिया में तीन बच्चों की धारदार हथियार से हत्या और मां का शव फंदे से लटका मिला। मृतका के भाई ने बहनोई के अवैध संबंध पड़ोस की महिला से होने की जानकारी पुलिस को दी। आशंका है कि महिला ने पहले अपने तीनों बच्चों की हत्या की और बाद में खुद फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी पर कई थानों की फोर्स पहुंची। बांदा की फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉयड ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की है। एसपी ने जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की बात कही है।
कठबरिया मोहल्ला निवासी कल्याण सिंह यादव खेती व मजदूरी का काम करता है। शुक्रवार की रात वह सिंचाई करने के लिए खेत गया था जबकि पत्नी सोनम (35), पुत्र विशाल (11) और पुत्री आरती (9) व अंजलि (7) घर पर थे। शनिवार की सुबह जब परिजन घर पहुंचे तो अंदर से कुंडी बंद होने पर आवाजें लगाईं कोई आहट नहीं मिली। तब परिजनों व ग्रामीणों ने दरवाजे तोड़े तो कमरे का अंदर से ताला लगा था। तीनों बच्चों के खून से लथपथ शव बिस्तर पर पड़े थे और सोनम फंदे से लटकती मिली। तीनों बच्चों के गले में रस्सी बंधी थी और धारदार हथियार से गले रेते गए थे। समीप में ही धारदार हंसिया पड़ा मिला।
मृतका के बड़े भाई भानसिंह ने बताया कि दिवाली पर्व से बहन-बहनोई के बीच विवाद चल रहा था। बतायाकि पड़ोस की महिला से अवैध संबंध का विरोध करने पर बहनोई ने पत्नी व बच्चों से बात करना भी बंद कर दिया था और घर में खाना भी नहीं खाते थे। दो दिन पहले उसने बहनोई को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने।
एसपी सुधा सिंह का कहना है कि तीन बच्चों के साथ महिला घर में मृत पाई गई है। तीनों बच्चों के शरीर में घाव हैं और गले में रस्सी बंधी हुई है।
महोबा जिले के कस्बा कुलपहाड़ की घटना में मृतक विशाल की फाइल फोटो।- फोटो : MAHOBA
महोबा जिले के कस्बा कुलपहाड़ की घटना में मृतका आरती की फाइल फोटो।- फोटो : MAHOBA
महोबा जिले के कस्बा कुलपहाड़ की घटना में मृतक अंजलि की फाइल फोटो।- फोटो : MAHOBA