फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहस्यमयी बुखार: कानपुर के मकसूदाबाद में अनजान बुखार से दूसरी मौत, नहीं पता कौन सी बीमारी ले रही जान

Tue, 19 Oct 2021 11:59 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
हैलट अस्पताल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
कानपुर के मकसूदाबाद के हालात भी कुरसौली जैसे बन रहे हैं। मंगलवार को अनजान बुखार से यहां दूसरी मौत हो गई। इस रोगी को भी ब्लीडिंग हुई है। इसके अलावा बुखार की चपेट में आए आठ लोगों का निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। हैरत की बात यह है कि अभी तक बीमारी की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


अब मकसूदाबाद के लोगों का भी वही सवाल है कि कौन सा रोग है? जो उन्हें बीमार कर रहा है। कुरसौली में भी बुखार के छह रोगी हैं। मकसूदाबाद के अरुण कुमार (53) को एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। उनका इलाज विकासनगर के एक निजी अस्पताल में हो रहा था। दोपहर को मौत हो गई।

 
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि अरुण कुमार को भी ब्लीडिंग हुई थी। इसके पहले 12 अक्तूबर को मकसूदाबाद के बउन की बेटी सलोनी (17) की हैलट में मौत हो गई थी। स्वास्थ्य विभाग ने सलोनी की डेंगू रिपोर्ट निगेटिव बताई थी। अरुण कुमार को भी सलोनी जैसे लक्षण रहे हैं। 

अरुण कुमार की दो बेटियां तन्नू और मन्नू तथा उनके भतीजे की पत्नी पूनम भी बुखार की चपेट में थीं, लेकिन इलाज से ठीक हो गईं। मकसूदाबाद के राम दिवाकर, मुन्नापाल, सुमित, गुड्डू, सुमन, गोलू तथा बबलू तिवारी की नातिन का अलग-अलग निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

ये सभी बुखार के रोगी हैं। कुरसौली गांव के लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग बीमारी तो बताए। डेंगू, मलेरिया की जांच निगेटिव बताई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी वायरल फीवर बता रहे हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें