फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर 13 के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज, कानपुर में मिला था शव

विज्ञापन
हिमांशु त्रिपाठी का फाइल फोटो। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
शिवली। कस्बे के एक युवक का शव मार्च में कानपुर बगिया रेलवे क्रॉसिंग के पास पड़ा मिला था। मामले में बुधवार को कोर्ट के आदेश पर 10 नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कस्बा शिवली के मोहल्ला शंकर नगर निवासी रमाकांत त्रिपाठी ने पुलिस को बताया कि उसका पुत्र हिमांशु त्रिपाठी (24) कल्यानपुर के पैरामेडिकल कॉलेज से ओटी टेक्नीशियन का कोर्स कर रहा था।
वह कई अस्पतालों में पार्ट टाइम जॉब भी करता था। इस दौरान एक नर्सिंग होम में काम करने वाली एक युवती से उसके प्रेम संबंध हो गए। वहीं दूसरे नर्सिंग होम की एक युवती उससे एकतरफा प्यार करती थी।
विज्ञापन

इसी प्रकरण में अस्पताल संचालक योजना बनाकर उसे तीन मार्च को होली मिलन समारोह में चलने की बात कहकर कानपुर ले गए। इसके बाद 31 मार्च को उसका शव बगिया रेलवे क्रॉसिंग के पास पड़ा मिला था।
कोर्ट के आदेश पर रमाकांत की तहरीर के अनुसार एसआईएस हॉस्पिटल के डायरेक्टर अशोक सिंह, नेहा पाल, दीपक पाल, कप्तान सिंह, मानसी गुप्ता उसके पिता सौरभ गुप्ता, राजेश पाल, अंकित चौधरी, महामायी हास्पिटल के संचालक श्रीराम व एक अन्य समेत तीन अज्ञात पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें