हरदोई के लोनार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सकरौली निवासी महिला ने पड़ोसी गांव मुगलापुर में अपनी चार वर्ष की मासूम बेटी को कूड़े के ढेर में दबा दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची हेल्पलाइन की टीम ने मासूम को कूड़े के ढेर से निकाला और प्राथमिक उपचार कराने के बाद जिला पोषण एवं पुनर्वास केंद्र में भर्ती करा दिया है।
महिला की भी काउंसलिंग की जा रही है। ग्राम मुगलापुर में बुधवार को कुछ ग्रामीणों ने कूड़े के ढेर में चार वर्षीय बच्ची को दबा देखा। बच्ची का सिर दिख रहा था और बाकी शरीर कूड़े के ढेर में दबा हुआ था। इसकी सूचना 1098 पर दी गई, तो चाइल्ड लाइन प्रभारी अनूप तिवारी सहयोगी विभा शुक्ला के साथ मौके पर पहुंच गए।