सुगंध एवं सुरस विकास केंद्र फजलगंज में बोलते विधायक सुरेंद्र मैथानी।
- फोटो : संवाद
कानपुर। सुगंध एवं सुरस विकास केंद्र फजलगंज में सोमवार से राष्ट्रीय अनुसूचित जाति, जनजाति हब की ओर से 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। इसमें हर्बल कॉस्मेटिक और इत्र पर आधारित उद्यमिता व कौशल विकास की जानकारी दी गई।
शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि विधायक सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि अब नौकरी करने वाले नहीं बल्कि देने वाले बनना चाहिए। केंद्र के पूर्व प्रधान निदेशक केएन द्विवेदी ने सुगंधित तेलों के व्यापार, निर्यात और एरोमा से संबंधित बनने वाले विभिन्न उत्पादों के बारे में बताया। जय कुमार सिंह ने उत्पादों की मार्केटिंग की जानकारी दी।
केंद्र प्रभारी डाॅ. भक्ति विजय शुक्ला ने बताया कि प्रशिक्षण में कच्चा माल, उससे उत्पाद तैयार करने, सुगंधित तेलों के बारे में जानकारी दी जाएगी। मौके पर दुर्गा प्रसाद, दीपक कुमार वर्मा, ज्योतिवर्मा, इंदु कमल, निर्मल कमल, सतीश कुमार, राजेश कुमार, मोनिका देवी, ललित कनौजिया, हिमांशु रंजन, रामेंद्र कुमार मौजूद रहे।