कानपुर। श्री श्याम जी मित्र मंडल के 40वें श्री श्याम महोत्सव का रविवार देर रात समापन हो गया। सोमवार को नीले घोड़े पर बैठे श्री श्याम जी की शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा फूलबाग से शुरू होकर बिरहाना रोड, नयागंज, सिरकी मोहाल, काहूकोठी, कमला टॉवर होती हुई फीलखाना स्थित मंडल के मुख्य कार्यालय व बाबा श्याम के मंदिर में संपन्न हुई।
शोभायात्रा में बैंड बाजों के साथ भक्त बाबा श्याम को रथ पर विराजमान कर ढोल-नगाड़ों के साथ नाचते-गाते हुए बाबा श्याम का निशान लेकर चल रहे थे। शोभायात्रा में अध्यक्ष संजय खेमका, महामंत्री, गोपाल गुड़ियावाला, राधेश्याम अग्रवाल, उत्सव संयोजक अनुपम अग्रवाल, आशीष गोयल, दीपक धानुक, गोपाल कृष्ण गुप्ता, प्रदीप अग्रवाल, अंकित मित्तल, अजय सरावगी, आदि लोग मौजूद रहे।