फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का आरोप- पति के हाथ-पैर बांधकर चार लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

Fri, 26 Apr 2019 12:12 AM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के कन्नौज जिले में एक महिला ने आरोप लगाया है कि चार लोगों ने उसके घर में धावा बोलकर पति के हाथ-पैर बांध दिए। कनपटी पर तमंचा लगाकर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस के सुनवाई न करने से आहत होकर कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन

 सौरिख थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि पति मजदूरी करता है। आठ अप्रैल की रात करीब एक बजे वह पति के साथ घर पर थी। तभी मोहल्ला आंबेडकनगर निवासी एक युवक तीन अन्य अज्ञात साथियों के साथ बाइक से उसके घर आया। दरवाजा खोला तो यह लोग गाली देने लगे। विरोध करने पर पति के हाथ-पैर अंगौछे से बांधकर पिटाई की। इसके बाद सभी ने दुष्कर्म किया।

यह लोग उसके और पति की कनपटी पर तमंचा लगाए रहे, इससे कि वह लोग शोर न मचा सकें। इन लोगों के चले जाने के बाद पति ने शोर मचाया, तब आस-पड़ोस के लोग आ गए। वह किसी तरह थाने पहुंची। वहां सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद एसपी को पत्र सौंपा। वहां भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। मजबूर होकर कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें