फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 किलो चना बने मौत का कारण, पति की एक बात नागवार गुजरी तो पत्नी ने मौत को गले लगा लिया

Fri, 26 Apr 2019 12:06 AM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के बांदा जिले में नरैनी कोतवाली क्षेत्र के शहबाजपुर (बरकोला कलां) गांव में बुधवार की शाम सुनीता (32) पत्नी बनवारीलाल ने ससुराल में अपनी साड़ी से फांसी लगा ली। पति के मुताबिक वह खेत में था। वापस लौटा तो बंद कमरे का खपरैल तोड़कर अंदर दाखिल हुआ। पत्नी सुनीता का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया। 
विज्ञापन


पति के मुताबिक फसल की मड़ाई करने वाले ट्रैक्टर चालक को मजदूरी देने के लिए उसने घर की फसल के 10 किलो चने बेंचकर ट्रैक्टर चालक को मजूदरी दे दी थी। सुनीता को यह बात नागवार गुजरी। हालांकि वह दिन भर उसके साथ खलिहान में गेहूं की थ्रेसिंग कराती रही। साथ ही मायके जाने की भी जिद कर रही थी। लेकिन इससे पहले ही उसने फांसी लगा ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें