फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: पुलिस मुठभेड़ में दुष्कर्म का आरोपी घायल, तीन दिन पहले की थी वारदात, सीसीटीवी फुटेज से हुई थी पहचान

Sun, 06 Oct 2024 09:06 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: सदर कोतवाली क्षेत्र में दुष्कर्म के आरोपी की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इसमें आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
घटनास्थल की जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में सदर कोतवाली पुलिस ने रविवार सुबह लगभग साढ़े चार बजे हुई मुठभेड़ में दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की फायरिंग का जवाब में गोली चलाई। इसमें गोली आरोपी के पैर में लगने से वह घायल होकर गिर गया।

विज्ञापन

पुलिस ने घायल को 50 शैय्या युक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के संबंध में एसपी अभिजित आर शंकर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ने तीन दिन पहले कानपुर देहात निवासी एक पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना की थी। उसके बाद से वह फरार हो गया था।
सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पुलिस ने अभियुक्त की पहचान मंटन कुमार निवासी गांव खुटौना जिला समस्तीपुर बिहार के रूप में की। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना पर रविवार पुलिस कोतवाली क्षेत्र के करमपुर में एक खेत में साक्ष्य होने की जानकारी पर पहुंची थी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आरोपी के दाहिने पैर में लगी गोली
यहां पर आरोपी ने पुलिस पर फायर कर दिया। बचाव के लिए पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में गोली आरोपी के दाहिने पैर में लगी। घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। यहां उसका प्राथमिक इलाज किया जा रहा है। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें