फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: युवक ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, सड़क पर खेल रही थी मासूम, पुलिस ने डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा

Sat, 05 Oct 2024 01:12 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: सदर कोतवाली क्षेत्र में घर के बाहर खेल रही मासूम से युवक ने दुष्कर्म की घटना को  अंजाम दिया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़िता मासूम को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विवाहिता से दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़िता मासूम को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इटावा रोड स्थित एक गांव निवासी पिता ने बताया कि उसकी छह वर्षीय बालिका सड़क पर खेल रही थी। दोपहर 12 बजे वह लापता हो गई।

विज्ञापन

खोजबीन के दौरान दो बजे एक युवक बालिका को घर के पास छोड़कर भाग निकला। उसे भागते हुए मासूम की मां ने देखा। बालिका के पैरों में खून देख दुष्कर्म की जानकारी पुलिस को दी। घटना की जानकारी पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। मासूम के परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की है। देर शाम तक भागने वाले युवक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने मासूम को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा है।

विज्ञापन

पीड़ित की शिकायत पर नाबालिग काे डॉक्टरी परीक्षण को भेजा गया है। घटना के खुलासे को तीन टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  -अभिजीत आर शंकर, एसपी, औरैया
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें