फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मेधावियों का हुआ सम्मान, निकाली स्कूल चलो अभियान रैली

Fri, 03 Apr 2026 01:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। एक अप्रैल से परिषदीय स्कूलों में नए सत्र की शुरूआत हो चुकी है। शिक्षक छात्रों के साथ स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाल अभिभावकों को बच्चों को स्कूल नियमित स्कूल भेजने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। वहीं वर्ष 2025-26 की हुई वार्षिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले छात्रों को पुरस्कृत कर सम्मानित कर रहे हैं।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि स्कूलों में रैली का आयोजन कर अभिभावकों से बच्चों को स्कूल भेजने की अपील की जा रही है। इसका उद्देश्य शत प्रतिशत बच्चों का स्कूल में नामांकन करना है। पीएम श्री स्कूल रोशनमऊ के शिक्षक प्रताप भानु सिंह गौर ने बताया बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम का प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार पांडेय ने शुभारंभ किया। शिक्षकों के साथ छात्रों ने गांव के प्रमुख मार्गों पर रैली निकाली। साथ ही बच्चों को अंक पत्र वितरित किए गए। इस दौरान शिक्षक विकास, शिवकुमार, विजय, संगीता गौतम, हफीज अली व अन्य मौजूद रहे।
वहीं प्राथमिक विद्यालय अकबरपुर द्वितीय में स्कूल चलो अभियान, प्रवेश उत्सव व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि बीईओ मनोज कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ कर मेधावियों को सम्मानित किया। प्रधानाध्यापक शिवानी यादव ने बताया कि लगातार तीसरी बार विद्यालय को निपुण घोषित किया गया है। यह शिक्षकों की मेहनत व छात्रों की लगन का परिणाम है। बताया कि कक्षा पांच की रोली, निगार व अनमोल को, कक्षा चार की सना, रिजा व नियाज को और कक्षा तीन की छात्रा शिफा, कायनात, अनुष्का सहित 25 छात्रों को ट्रॉफी व प्रमाणपत्र भेंटकर सम्मानित किया गया है। इसके अलावा शिक्षक रंजना, अंकिता, मांडवी व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तनवीन व करिश्मा को बेहतर कार्य करने पर सम्मानित किया गया है। यहां एसआरजी संत कुमार, महाराज सिंह, अमित व अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें