फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच करनी थी एक, करते गए अनेक

Wed, 30 Mar 2016 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
weirdest medical professions - फोटो : oddee
विज्ञापन
कानपुर। जिला अस्पताल उर्सला में अति विशिष्ट जांच के लिए नियुक्त ज्ञान पैथोलॉजी की धांधली पकड़ी गई है। उर्सला के डॉक्टरों ने जिन जांचों को लिखा ही नहीं, ज्ञान पैथोलॉजी ने उनकी भी जांच कर दी। उर्सला प्रशासन ने डॉक्टर के पर्चे और रिपोर्ट का मिलान किया तो मामला पकड़ में आया। उर्सला प्रशासन ने दिसंबर महीने का भुगतान रोक दिया है। जनवरी महीने में लगाए गए 5.50 लाख रुपये बिल पर 45 हजार रुपये का पेमेंट किया है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने मरीजों की सुविधा के लिए खून की अतिविशिष्ट जांचों का जिम्मा प्राइवेट पैथोलॉजी को दिया है। उर्सला में जांच का ठेका ज्ञान पैथोलॉजी को मिला है। पैथोलॉजी ने ब्लड कलेक्शन के लिए उर्सला इमरजेंसी के पुराने पर्चा काउंटर पर अपना सेंटर खोला है। ब्लड कलेक्शन के बाद हैलट के सामने स्थित ज्ञान पैथोलॉजी में जांच कर रिपोर्ट ऑनलाइन भेजी जाती है।
दिसंबर की जांच का मूल रिकॉर्ड नहीं
उर्सला प्रशासन का कहना है कि दिसंबर में हुई जांच की ज्ञान पैथ लैब ने कोई मूल कापी नहीं दिखाई। पूछने पर कहते हैं कि मरीज का नंबर है, जांच के बारे में पूछकर तस्दीक की जा सकती है। इस कारण दिसंबर का भुगतान नहीं हुआ। जनवरी में जो बिल लगाए गए हैं उनमें उन जांचों के भी रुपये जोड़े गए हैं जिनको डॉक्टर ने लिखा ही नहीं था।
विज्ञापन

परेशान किया जा रहा है
मरीजों की सुविधा के लिए कुछ जांचें ज्यादा की गई हैं। इससे डॉक्टरों को इलाज में आसानी होती लेकिन उर्सला प्रशासन परेशान कर रहा है। सेंटर और लैब टेक्निशियनों पर हर महीने डेढ़ लाख रुपये का खर्च आ रहा है। शासन ने कुछ बात की और उर्सला प्रशासन कुछ और बात कर रहा है। न तो धांधली हुई है और न ही फर्जीवाड़ा है।  -डॉ. अरुण कुमार गुप्ता, संचालक, ज्ञान पैथोलॉजी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें