फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: रामा यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस छात्र की हत्या, धारदार हथियार से मारा...बेसमेंट में पड़ा था रक्तरंजित शव

Sun, 26 Nov 2023 10:27 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: साहिल एमबीबीएस ओल्ड बॉयज हॉस्टल के रूम नबंर 127 में बिहार निवासी एमबीबीएस तृतीय वर्ष में पढ़ने वाले अपने रूम पॉर्टनर अमित गौतम के साथ रहता था। पुलिस अमित से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र में रामा यूनिवर्सिटी के मेडिकल कॉलेज डिपार्टमेंट के हॉस्टल के बेसमेंट में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के छात्र साहिल सारस्वत (24) की धारदार वस्तु से हत्या कर दी गई। मृतक आशा मंडी, मथुरा का रहने वाला था। सुबह गार्ड जय सिंह ने रक्तरंजित शव पड़ा देखा।

विज्ञापन

इसके बाद कॉलेज प्रशासन को सूचित किया। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। टीम के मुताबिक किसी धारदार हथियार से हत्या की गई है। साहिल के कपड़े खून से सने हुए थे।
मौके पर संयुक्त पुलिस उपायुक्त आंनद प्रकाश तिवारी, डीसीपी वेस्ट विजय ढुल और एसीपी कल्याणपुर विकास कुमार पांडेय पहुंचे हैं। बता दें कि साहिल एमबीबीएस ओल्ड बॉयज हॉस्टल के रूम नबंर 127 में बिहार निवासी एमबीबीएस तृतीय वर्ष में पढ़ने वाले अपने रूम पॉर्टनर अमित गौतम के साथ रहता था। पुलिस अमित से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें