फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: पिता की पिटाई से विवाहिता की मौत, किसी से फोन पर बात करने की वजह से हुआ था विवाद

Sat, 26 Mar 2022 09:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

फतेहपुर में एक पिता ने अपनी विवाहित बेटी को पीट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई है। मृतका ससुराल में रहकर किसी से ज्यादा देर तक फोन पर बातें करती थी, जिसकी शिकायत पति ने मृतका के पिता से की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले के मानीखेड़ा गांव में पिता की पिटाई से विवाहिता की मौत हो गई। दामाद की तहरीर पर पुलिस ने पिता के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने बताया कि महिला की फोन से बात करने की आदत विवाद की वजह है।
विज्ञापन


फिलहाल विवाहिता के पिता को हिरासत में लिया गया है। थानाक्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी रामखेलावन की पुत्री रामा देवी (24) की शादी सात साल पहले थाना क्षेत्र के मानीखेड़ा निवासी लवकुश से हुई थी। रामा के दो बेटियां रिया (5) और रागिनी (2) हैं।

पति लवकुश ने बताया कि कुछ दिनों से पत्नी किसी से मोबाइल पर बातचीत करती थी। इसकी शिकायत उन्होंने ससुर रामखेलावन से की थी। इस पर ससुर बीती 22 मार्च को घर आए थे। ससुर के समझाने पर पत्नी ने साथ रहने से मना कर दिया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

इसी बात पर ससुर ने डंडे से रामा की पिटाई की और अपने साथ घर ले गए थे। इसके बाद शुक्रवार रात साढ़े आठ बजे साला रामभवन पत्नी को वापस घर छोड़ गया। रामा की हालत बिगड़ी हुई थी। देर रात उसकी मौत हो गई।

थानाध्यक्ष संगम लाल प्रजापति ने बताया कि मृतका के शरीर पर चोट के निशान हैं। लवकुश की तहरीर पर उसके ससुर रामखेलावन के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें