लखनऊ के इंटर कॉलेज के सहायक अध्यापक ने पैतृक गांव हैदरमऊ में घर के पीछे पेड़ पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बैग में मिले दो पत्रों में स्कूल के तीन अध्यापकों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
प्रधानाध्यापक 31 मार्च को सेवानिवृत्त होने वाले थे। टीकर गांव के मजरा हैदरमऊ निवासी दिलीप सिंह सेंगर (60) खालसा इंटर कॉलेज चारबाग लखनऊ में अध्यापक थे। वह परिवार के साथ करीब 15 साल से लखनऊ में ही रह रहे थे। सोमवार शाम करीब सात बजे वह गांव पहुंचे।
परिवार के लोगों से मिलने के बाद चाय पी और सो गए। सुबह दिलीप का शव घर के पीछे पेड़ पर फंदे से लटका मिला। छोटे भाई जयप्रकाश की सूचना पर पुलिस ने शव फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दिलीप के बैग में दो पत्र मिले हैं।