इसके बाद युवती का भाई सचिन के घर बात करने के लिए गया तो उन्होंने दहेज में फॉर्च्यूनर कार की मांग रख दी। असमर्थता जाहिर करने पर सचिन व उसके परिजनों ने गालीगलौज कर भाई को जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। युवती का आरोप है कि सचिन व उसके परिजनों ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी है। साथ ही दिए हुए 10 लाख रुपये और सामान हड़प लिए।
खुशबू वर्मन की तहरीर पर पुलिस ने सचिन, उसके पिता गणेश प्रसाद, मां राजकुमारी, पुत्र अरविंद कुमार, चीकू, राजू, पुत्री कोमल, शोभा, लीची, सिन्नी, शिल्पा, गुड़िया, चेतन, गुमान सिंह निवासी गांव थाना दरियावगंज जनपद कासगंज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।