मनोज तिवारी ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पीएम के काशी दौरे पर की गई टिप्पणी पर कहा कि यह उनकी बौखलाहट को दर्शाता है, अब महाकाल खुद उनकी खोज खबर लेंगे। उन्होंने गीत के माध्यम से कहा कि जो शिव को सजाएंगे हम उनको सजाएंगे, यूपी में फिर से भगवा लहराएंगे....।
हिंदू एकता महाकुंभ में शामिल होने चित्रकूट पहुंचे दिल्ली के सांसद एवं भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी ने मंच से ‘गिद्ध खड़े सर पर बस मौत मनाएंगे, हम को फुसलाएंगे फिर बांटकर खाएंगे...’ गीत के माध्यम से विपक्षियों को गिद्ध बताया है।
विज्ञापन
उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पीएम के काशी दौरे पर की गई टिप्पणी पर कहा कि यह उनकी बौखलाहट को दर्शाता है, अब महाकाल खुद उनकी खोज खबर लेंगे। उन्होंने गीत के माध्यम से कहा कि जो शिव को सजाएंगे हम उनको सजाएंगे, यूपी में फिर से भगवा लहराएंगे....।
गिद्ध को इस तरह परिभाषित किया
कश्मीरी पंडितों को नोचकर खाने वाले और उन्हें प्रताड़ित करने वाले गिद्ध हैं।
370 को 5 साल के लिए लागू किया था और 70 साल खींच ले गए वो गिद्ध हैं।
जो चुनाव के समय शांति पूर्वक आते हैं और बाद में गुंडागर्दी करते हैं वो गिद्ध हैं।