फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manish Gupta Murder: एसआईटी की कार्रवाई को लेकर कमिश्नर से मिलेंगी मीनाक्षी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर करेंगी बात

Thu, 14 Oct 2021 10:50 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मनीष गुप्ता हत्याकांड: मृतक की पत्नी मीनाक्षी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मनीष हत्याकांड में एसआईटी की कार्रवाई के संबंध में शनिवार को मीनाक्षी गुप्ता पुलिस कमिश्नर असीम अरुण और एसआईटी प्रभारी एडिशनल सीपी क्राइम आनंद प्रकाश तिवारी से मिलेंगी। इस दौरान वह एसआईटी की भूमिका और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर जानकारी हासिल करेंगी।
विज्ञापन


साथ ही सीबीआई जांच को लेकर भी सिफारिश करेंगी। मीनाक्षी का कहना है कि पुलिस कमिश्नर ने आश्वासन दिया था कि एसआईटी की कार्रवाई और अब तक  की जांच को वह उनसे शेयर करेंगे। जिसको लेकर मीनाक्षी ने गुरुवार को पुलिस कमिश्नर से फोन पर बात कर मिलने की इच्छा जताई।

सीपी ने दशहरे का हवाला देते हुए शनिवार को एसआईटी प्रभारी से मीटिंग कराने आश्वासन दिया। मीनाक्षी के अनुसार वह मीटिंग में अब तक की कार्रवाई के साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर बात करेंगी।
विज्ञापन


उनका कहना है कि गोरखपुर मेडिकल कॉलेज द्वारा जो पोस्टमार्टम रिपोर्ट बनाई गई है। उसमें मनीष के गले व कान के नीचे लगी चोटों का जिक्र नहीं है। इस रिपोर्ट को किसी एक्सपर्ट से पढ़ाने की अपील करेंगी। जिससे कि उन्हें पोस्टमार्टम रिपोर्ट की सत्यता पता चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें